एक पेड़ 10 पुत्र के समान पौधरोपण कर उसकी देखरेख का संकल्प लिया जाना चाहिए :- भारतीय अग्रवाल
शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाएगा पौधरोपण

सारनी। एक पौधों का रोपण कर उसकी देखरेख 10 पुत्र के समान होती है लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण संतुलन को देखते हुए पौधरोपण किए जाने को लेकर ग्राम भारती महिला मंडल के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करके उसकी सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी का संकल्प दिलाने का कार्य किया जाना चाहिए यह उद्गार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर
ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष भारतीय अग्रवाल के माध्यम से स्वाधार गृह में पौधरोपण कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त करने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि पौधों का रोपण करना मामूली बात है लेकिन पौधों की देखरेख करके उसे पालना सबसे बड़ी और कठिन कार्य जो स्व सहायता समूह की महिलाओं को यह संकल्प लिया जाना चाहिए कि जिस तरह नन्हे बच्चों की देखरेख की जाती है ठीक उसी तरह उन के माध्यम से लगाए गए पौधों की भी देखने की जानी चाहिए। ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी और वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा के सहयोग से विभिन्न प्रजाति के पौधों का सहयोग देने का कार्य किया गया है,जिसमें आम,जाम,जामुन, आंवला,कटहल,इमली, गुलमोहर सहित फलदार पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 500 पौधों का रोपण कर उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी समिति के माध्यम से लेने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर स्व सहायता समूह के प्रोजेक्ट मैनेजर लीलाधर गडेकर ने कहा कि एक पौधा एक व्यक्ति का विस्तार करता है उपस्थित सुधार ग्रह में महिलाओं को पौधे भेट कर के उसकी देखरेख किए जाने का शपथ भी उन्हें दिलाया गया और पाथाखेड़ा के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न फलदार पौधों का रोपण करने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर ग्राम भारतीय महिला मंडल की कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में सःवधार गृह में उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में मिशन लाइफ के अंतर्गत ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित स्वाधार ग्रह में 100 पौधे का रोपण किया गया उक्त कार्यक्रम में स्वाधार निवासरत महिलाएं बच्चे एवं समूह की महिलाओं का योगदान रहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में संस्था अध्यक्ष श्रीमति भारती अग्रवाल ने कहा कि पौधे का रोपण करना मामूली चीज है लेकिन उसके बाद उसकी सुरक्षा और देखरेख करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एक पौधे की देखरेख कर उसे बड़ा कर दिया जाए तो एक पेड़ 10 पुत्र के बराबर होता है। इस मौके पर उपस्थित संस्था प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीमान लीलाधर गड़ेकर द्वारा एक पौधा एक व्यक्ति की विस्तृत जानकारी दी व शपथ ग्रहण करवाई एवं इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को पोधें वितरित किए गए। इस मौके पर संस्था कार्यकर्ता एवं अन्य वार्डवासी मौजूद थे।