दसवीं की बोर्ड कक्षा मे दोनों छात्राओं ने एक समान 90.8% प्रतिशत हासिल कर
एवं 12वीं की बोर्ड कक्षा में योजश्विनी बिहारे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर।
तीनों बेटियों ने क्षेत्र में अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया।

सारनी। कहावत सच है कि पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं lजो लोग शुरू से ही अपने उद्देश्य को लेकर चलते हैं,उन्हें मंजिल पाने में कभी देर नहीं लगती l आज इस प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चे भी पीछे नहीं है, इसी क्रम में कोल क्षेत्र के एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर कॉलोनी की दो छात्राओं ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में अपना दबदबा कायम रखा,गौर करने लायक बात यह है कि दोनों छात्राएं कुमारी ख्याति सूर्यवंशी पिता श्री दीनू सूर्यवंशी और कुमारी प्राची पिता श्री अनिल डेहरिया दोनों छात्राओं ने एक समान 90.8% प्रतिशत हासिल कर क्षेत्र में अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है वहीं कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी योजश्विनी बिहारे पिता श्री दीनानाथ ने गणित संकाय में 89.6 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर, विद्यालय को गौरवान्वित किया हैl
इनका क्या कहना है

श्रीमती रंजनी श्रीवास्तव प्राचार्य एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर
पढ़ाई हेतु बच्चों का मोटिवेशन बहुत जरूरी होता है, हमारे विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को उनके भविष्य निर्माण हेतु, हमेशा मोटिवेट किया जाता है,जिसका परिणाम हमारे विद्यालय की इन तीनो बेटियों ने दिखाया,बेटियों की इस सफलता पर हमारे विद्यालय को गर्व है l