पैराडाइज स्कूल के दो छात्र नेशनल वालीबाल के लिए चयनित

RAKESH SONI

पैराडाइज स्कूल के दो छात्र नेशनल वालीबाल के लिए चयनित। 

आमला। स्थानीय पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल के दो छात्रों ने भोपाल में आयोजित स्कूल नेशनल वालीबाल ट्रायल में मध्यप्रदेश की टीम से नेशनल खेलने हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

विद्यालय के छात्र हिमांशु बारस्कर पिता श्री दिनेश बारस्कर तथा गगन रहड़वे पिता श्री प्रहलाद रहडवे ने मध्य प्रदेश की स्कूल वॉलीबॉल टीम में चयनित होकर आमला नगर, पैराडाइज स्कूल तथा अपने परिजनों का नाम रोशन किया है । उल्लेखनीय है की पूरे नर्मदापुरम संभाग से केवल ये दो छात्र ही प्रदेश की टीम में चयनित हुवे है। नेशनल के लिए मध्यप्रदेश की वॉलीबॉल टीम में चयनित होने पर दोनो होनहार छात्र को विद्यालय प्रबंधन द्वारा शुभकामनाएं दी गई है । विद्यालय के खेल शिक्षक श्री संदीप देवड़े के साथ ये दोनो 1 जून से भोपाल में आयोजित नेशनल वालीबाल कोचिंग कैंप में सम्मिलित होंगे

छात्रों के चयन होने पर स्कूल समिति के अध्यक्ष श्री के•पी•सिक्केवाल, सुनील करारे, प्रवीण दीघडे, लक्ष्य गुरनानी, राजेश नागले, अविकेश सातनकर, श्रीमती ममता पवार, श्रीमती पुष्पा पवार, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती एम सांडे , श्रीमती मलिका पाल, कुमारी करुणा चौकीकर, ने बधाई दी है ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!