एलएफएस पाथाखेड़ा की सृष्टि यादव राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु चयनित।

सारणी। संस्था प्राचार्य सिस्टर बिंसी एवं वरिष्ठ शिक्षक एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा की कक्षा बारहवीं की छात्रा सृष्टि यादव का चयन 66वीं राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।सृष्टि यादव को राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में चयनित होने पर स्कूल के खेल शिक्षक श्री आकाश भालेकर, स्कूल प्रबंधन, संस्था प्रमुख सिस्टर विंसी एवं समस्त स्टाफ की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
खेल शिक्षक आकाश भालेकर द्वारा बताया गया कि, छात्र सृष्टि यादव का राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेने हेतु प्री नेशनल कोचिंग कैंप 1 जून से 9 जून 2023 तक भोपाल में आयोजित किया जाएगा। छात्रा को 10 से 13 जून 2023 तक भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित होना है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements