माँ ताप्ती बाल सुसंस्कार शिविर में गायत्री परिवार ने किया सम्मान।
मुलताई। गायत्री परिवार द्वारा मां ताप्ती बाल सुसंस्कार शिविर के दिवस पर प्रातः 9:00 बजे शिवीर में भागीदारी निभाने वाले बच्चों एवं शिविर के मार्गदर्शक एवं शिक्षकों का गायत्री मंदिर में स्वागत और सम्मान कर आभार व्यक्त किया l मनोहर वटघरे योगेश साहू एवम् सुरेश पवार द्वारा गायत्री चालीसा का संगीतमय पाठ किया इस अवसर पर शिविर के बच्चों एवं उपस्थित गणमान्य परिजनों को अंकुरित आहार एवं कैरी का पना पिलाया गया । बच्चों को आवासीय शिविर में सुसंस्कार सिखाने के लिए रामदास गडेकर संजू बरोदे यादों राव निंबालकर ने भूली पांढुरना निवासी रामेश्वर घागरे आचार्य सुरेंद्र सिंह राठौर ललित वराठे चैतराम बनखेडे तथा अन्य सदस्यों का आभार प्रदर्शन किया गायत्री परिवार के राम किशोर शिवहरे मोहनी सूर्यवंशी इत्यादि ने कार्यक्रम में सहयोग किया
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements