मित्र मिलन समारोह का हुआ आयोजन। 90 के दशक के छात्र छात्राओं ने सारनी पहुंचकर अपने गुरुओं का किया सम्मान। 

RAKESH SONI

मित्र मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

90 के दशक के छात्र छात्राओं ने सारनी पहुंचकर अपने गुरुओं का किया सम्मान। 

सारनी। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले 90 के दशक के छात्र छात्राओं ने सारनी पहुंचकर अपने गुरुओं का सम्मान और मित्र मिलन समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया। 2 दिन तक चले कार्यक्रम में साथियों ने बीते दिनों की सारनी की यादों को तरोताजा कर आनंद महसूस किया।  

आयोजक मनोज जैन और वंदना काले ने सबसे पहले अपने बैच के साथियों को फेसबुक व्हाट्सएप के जरिए ढूंढ कर एक ग्रुप बनाया। इसके बाद सभी से सारनी में मिलन समारोह करने की बात की जिस पर सभी लोगों ने सहमति जता सारनी पहुंचे। सबसे पहले उस जमाने के स्टूडेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर यादें ताजा की। इसके बाद नगर का भ्रमण किया। पहले और अब के हालात देख सभी की आंखें करुणा से भर आई। 

शनिवार को रात्रि में मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सारनी पहुंचे गुरुओं का शाल श्रीफल से सम्मान किया। सभी मित्र मंडली ने खूब आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में 34 साल बाद मिलने वाले लोगों ने अपने जीवन के अनुभव शेयर किए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन में सभी ने नृत्य किए। रविवार के दिन बाबा मठारदेव मंदिर के दर्शन किए और नाव घाट, सतपुड़ा जलाशय का खूबसूरत नजारा देखा। इस अवसर पर आनंद त्रिवेदी, सुधाकर गुटके ,आशीष राय, सुदेश तिवारी, संजीव कोहली ,भीम बहादुर थापा अमिता गुप्ता, जयप्रकाश खातरकर, डब्बू तिवारी, कमलाकर पाटिल, ढाल  सिंह ठाकुर ,सहित अन्य छात्र छात्राओ के अलावा शिक्षक रमेश कुमार मालवीय, एनपी चौधरी, एसके मालवीय उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!