आंधी तूफान से मकानों को नुकसान, नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

सारनी। शोभापुर कालोनी के वार्ड 32 में बीती रात आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से दो मकानों को नुकसान पहुंचा। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे,उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया। वार्ड 32 में भीमा पाटिल एवं मनोरमा पाटिल के मकान को आंधी तूफान से नुकसान हुआ। नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने तहसीलदार से चर्चा की। पटवारी ने नुकसान का आकलन किया। अध्यक्ष श्री बरदे ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा नेता सुधा चंद्रा भी मौजूद थे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements