हाउसिंग बोर्ड इलेवन, रावण 11, वेलोसिटी 11 ने जीते मैच

RAKESH SONI

हाउसिंग बोर्ड इलेवन, रावण 11, वेलोसिटी 11 ने जीते मैच

बैतुल। स्व.विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भाजपा खेल प्रकोष्ठ और फैशन जंक्शन की टीम द्वारा किया जा रहा है जिसमें आठवें दिन पूर्व पार्षद पूर्व क्रिकेटर स्व.दिलीप सतीजा की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उपस्थित सभी अथितियो और दर्शकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई जिसके पश्चात आयोजन समिति और खेल प्रकोष्ट के जिला कार्यकार्णीय सदस्य वतन मिश्रा ने बताया कि रविवार तीन मैच खेले गए जिसमें पहला मैच अन्ना 11और हाउसिंग बोर्ड इलेवन के बीच खेला गया जिसमें अन्ना इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 10 ओवर में 66 रन बनाए तुषार ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए जवाबी पारी खेलने उतरी संजय लोट की कप्तानी वाली हाउसिंग बोर्ड की टीम ने 1 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य चौथे ओवर में हासिल कर लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच गोविंद रहे।

दूसरा मैच रावण 11 वर्सेस जूनियर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला रावण इलेवन के कप्तान अमित ने लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी जूनियर इलेवन की टीम 10 ओवर की समाप्ति पर 48 बना पाई लक्ष्य का पीछा करने उतरी रावण इलेवन की टीम ने यह लक्ष्य 3 ओवर में हासिल कर लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी सोहैल रहे जिन्होंने 28 रन की पारी खेली तीसरा मैच वेलोसिटी 11 वर्सेस वीवीआर 11 के बीच खेला गया जिसमें पहले टॉस जीतकर वीवीआर इलेवन ने बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में 88 रन बनाए जवाबी पारी खेलने उतरी वेलोसिटी इलेवन की टीम ने यह लक्ष्य 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी चेतन चेतन रहे जिन्होंने 2 विकेट और 24 रन की पारी खेली इस मौके पर अथिति के रूप में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल,उपाध्यक्ष भोला खंडेलवाल, प्रमोद राठौर,

आशीष पवार,दीपू सलूजा, पार्षद संतोष भलावी रितेश,डब्बू तालेड़ा,जगदेव,शंकर,नितेश राजपूत,सौरव राघव,टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष रवि लोट,संरक्षक संजय लोट,कोषाध्यक्ष विक्की पवार मौजूद रहे

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!