पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जलबपुर सांसद राकेश सिंह कल बैतूल प्रवास पर
विभिन्न श्रेणीयो के कार्यकर्ताओ से करेगें मुलाकात
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर लोकसभा सांसद राकेश सिंह आज 12 अप्रेल बुधवार को अपने अल्पप्रवास पर बैतूल पधार रहे है। जिला मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 10 बजे पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष, जिला सहाकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश पूर्व पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश संयोजकगण, से चर्चा करेगें। इसके पश्चात श्री सिंह हरदा के लिए प्रस्थान करेगें। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने उपरोक्त समस्त श्रेणी के बंधुओ से प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय मंे उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
