श्रुति सक्सेना वर्मा को मिला बेस्ट वूमेन अवार्ड  रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिकों ने दी बधाई

RAKESH SONI

श्रुति सक्सेना वर्मा को मिला बेस्ट वूमेन अवार्ड 

रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिकों ने दी बधाई

आमला। दैनिक भास्कर द्वारा चेत्र नवरात्र की अष्टमी बुधवार 29 मार्च को सिविल लाइन केसर बाग में 2023 बेस्ट वूमेन अवार्ड का कार्यक्रम आयोजित किया था ।इस कार्यक्रम में जिले से कला,शिक्षा, खेल ,चिकित्सा,साहित्य ,साहस , व्यवसाय, सांस्कृतिक,समाजसेवा,सहित अन्य अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपना नाम स्थापित करने वाली 42 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेमन्त खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला,नपा अध्यक्ष पार्वती बाई देशमुख,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबीजर हुसैन सहकारी बैंक अध्यक्ष अतीत पवार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। आमला की श्रुति सक्सेना वर्मा को भी सम्मानित कर मुख्य अतिथियों द्वारा अवार्ड दिया गया श्रुति द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया ।गौरतलब होगा की 

आमला निवासी श्रुति सक्सेना वर्मा रेलवे मंडल में ट्रेन मैनेजर है इनके पति स्वर्गीय आर के वर्मा मेल ट्रेन मैनेजर थे ।श्रुति सक्सेना वर्मा द्वारा अपनी ड्यूटी के बाद आज भी जरूरत मंद लोगो की मदद करना अवकाश अवधि में ग्रामो में जाकर ग्रामीणों को आवश्कतानुसार सामग्रियों का जैसे किताबे कापी पेंसिल पेन कपड़े मिठाई चॉकलेट वितरण करती है कोविड काल गरीब लोगों सहित रेलवे अस्प्ताल में स्थित कोविड सेंटर पर जाकर संक्रमित लोगो के लिए चाय ,दूध ,बिस्किट ,फल वितरण किया साथ ही कोविड महामारी के समय वालेंटियर लोगो को नगद चंदा राशि भी भेट दी गईं थी ।

श्रुति वर्मा ने अपने पति श्री आर के वर्मा जी के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति में ड्यूटी कर अपनी नोकरी की राशि से ही जरूरत मंद लोगो की मदद की गई।

यह मिली श्रुति को उपलब्धिया

श्रुति वर्मा सक्सेना रेलवे नोकरी के अलावा समाजिक कार्यो के समाज सेवा के लिए गौशाला समिति द्वारा सम्मानित किया गया था । वही मिसेस इंडिया ब्रांड एम्बेसडर ,मिसेस यूनिवर्स में मिसेस वर्ल्ड अवार्ड सहित अन्य खिताब भी जीते जिसके बाद दैनिक भास्कर ग्रुप द्वारा भी बेस्ट वूमेन अवार्ड देकर इन्हें सम्मानित किया गया ।जिस पर स्टेशन प्रबंधक वी के पालीवाल सहित सभी स्टाफ के ट्रेन मैनेजरों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों ने बधाइयां दी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!