ग्राम भारती महिला मंडल संस्था अध्यक्ष श्रीमति भारती अग्रवाल को दैनिक भास्कर बेस्ट वुमन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बैतुल / सारणी। ग्राम भारती महिला मंडल संस्था अध्यक्ष श्रीमति भारती अग्रवाल जी को बैतूल में आजोजित “दैनिक भास्कर बेस्ट वुमन अवार्ड 2023” में समाज के बीच उत्कृष्ट कार्य हेतु बेस्ट वुमन अवार्ड दिया गया। उक्त कार्यक्रम भीमराव अंबेडकर बी एड कॉलेज, रघुवंशी स्पोर्ट्स, अन्य द्वारा आयोजक किया गया एवं कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, भाजपा अल्पसंख्यक के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबीजर हुसैन बतौर अतिथि की उपस्तिथि में सम्मान दिया गया। गौरतलब है की 37 साल से लगातार ग्राम भारती महिला मंडल के द्वारा समाज में सुधार को लेकर हरसंभव प्रयास किए जाते है जिसमे ग्राम भारती महिला मंडल के द्वारा स्वधार ग्रह का भी संचालन किया जाता है जिसके तहत जिन महिलाओं को सुरक्षित परिवेश प्राप्त नहीं होता या जिनका कही कोई आश्रय नही होता उन महिलाओं को राजगार हेतु आवश्यक शैक्षणिक व्यवस्था की जाती है उन्हे प्रशिक्षित कर स्वरोजगार प्रदान करने का आत्मविश्वास बड़ाने का कार्य किया जाता है। महिलाओं के आश्रित का लगातार शाला भेजने एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित कर पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाता है। वही अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से भी प्रेरित किया जाता रहा है, जिसमे नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने शिविर का आयोजन सहित अन्य गतिविधियों का आमजन के बीच रखा जाता है। वही ग्राम भारती महिला मंडल की संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने बताया कि “दैनिक भास्कर बेस्ट वुमन अवार्ड” हमारी पूरी टीम को समर्पित है, चूंकि यह अवार्ड टीम की मेहनत के बैगर हमे हासिल नहीं हो पाता मुझे और मेरी टीम को इस अवॉर्ड से काफी प्रेरणा मिली है, हम आगे भी समाज के बीच में ऐसे ही और सामाजिक गतिविधियों को बेहतरीन तरीकों से पहुचानें का कार्य करेंगे।