संभाग स्तरीय कार्यशाला 27 फरवरी को
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं युवा नीति के परिपेक्ष्य में संभाग स्तर पर एक दिवसीय सेमिनार

शाहपुर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं मध्य प्रदेश राज्य युवा नीति के विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 27 फरवरी को सुबह 10:00 बजे नर्मदापुरम संभाग शासकीय नर्मदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में किया जायेगा। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, राज्य युवा नीति, शिक्षा पोर्टल का अवलोकन, पुस्तक लेखको का सम्मान एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर के प्राचार्य प्रो. एम डी वाघमारे ने सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता करे। कार्यक्रम प्रसारण प्रभारी डॉ. संजय बाणकर ने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महाविद्यालय कक्ष क्रमांक 114 स्मार्ट क्लास मे प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा एवं उक्त कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी उच्च शिक्षा विभाग उपस्थित रहेंगे एवं कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राएं प्रश्न पूछ सकेंगे और युवा नीति / राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने सुझाव भी दे सकेंगे।