लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में स्मृति कप-2023 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु

RAKESH SONI

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में स्मृति कप-2023 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु

पहले दिन खेले दो मैच, आज डीसीए एवं विनर्स क्लब सतवास के मध्य होगा मुकाबला

बैतूल। जिला क्रिकेट एसोसिएशन बैतूल के तत्वावधान में रविवार से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में स्मृति कप-2023 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम राघवेंद्र सिंह किलेदार, डॉ.नितिन देशमुख ने मां सरस्वती, स्व.बुधराव देशमुख के छायाचित्र समक्ष माल्यार्पण किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया गया। मंच संचालन अनिल दत्त दीक्षित ने किया। 

एसोसिएशन के मोईज मंसूरी ने बताया पहला मैच कलेक्टर एलेवन और टीचर्स इलेवन के मध्य खेला गया। कलेक्टर इलेवन के कप्तान मनीष वरवड़े ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 138 रन 3 विकेट खोकर बनाएं, जिसमें राजेश देशमुख ने 52 और चंद्रभान बारस्कर ने 48 तथा ननितिन वागद्रे ने 24 रन बनाए। टीचर्स इलेवन की ओर से राधेलाल ने 2 तथा डीडी धोटे ने 1 विकेट लिया। टीचर्स इलेवन 120 रन ही बना सकी, जबकि उसके 6 विकेट गिरे। सर्वाधिक रन विनय यादव ने 65 बनाएं। इससे पूर्व दोनों ही अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त। 

इसके बाद हुआ दूसरा मैच जो टूर्नामेंट का पहला अधिकारिक मैच था, बार इलेवन एवं पुलिस लीजेंट के मध्य खेला गया। बार इलेवन के कप्तान नीरज गिरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इस मैच के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष टीटू पांडे और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण गर्ग थे। बार इलेवन ने टॉस जीतकर विपिन के 52 रन तथा सुनील मालवीय के 37 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाए। पुलिस लीजेंट की ओर से अजय वरवड़े ने दो तथा एक विकेट राहुल ने लिया। 150 रन का पीछा करने उतरी पुलिस लीजेंट कुल 50 रनों पर ऑल आउट हो गई। सर्वाधिक 11 रन महेंद्र ने बनाए। मैन ऑफ द मैच सुनील मालवी रहे, जिन्होंने 31 रन के बाद 3 विकेट भी लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरुण वर्मा, राजू देशमुख तथा संजय हुद्दार ने दिया। मोईज मंसूरी ने बताया सोमवार को डीसीए एवं विनर्स क्लब सतवास के मध्य खेला जाएगा। मंच पर अध्यक्ष योगेंद्र तोमर उपस्थित रहे। स्कोरिंग कु.दर्शिता जैन ने की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!