विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने विकास यात्रा के दौरान उमरिया में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
आमला। जिले में निकाली जा रही विकास यात्राओं के तहत विधानसभा क्षेत्र आमला में 19 फरवरी को विकास यात्रा ग्राम उमरिया पहुंची। विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे ने ग्राम उमरिया में पौधरोपण कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने 3 लाख 34 हजार की लागत से निर्मित सेग्रिगेशन टैंक का लोकार्पण तथा 5 लाख लागत के परकोलेशन टैंक, 5 लाख 50 हजार की सीमेंट कांक्रीट सडक़ तथा 2 लाख लागत के मंच निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने आमजन को केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements