हॉकी खिलाडिय़ों ने कलेक्टर एवं एसपी से की मुलाकात l

RAKESH SONI

हॉकी खिलाडिय़ों ने कलेक्टर एवं एसपी से की मुलाकात l

बैतूल। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे l हॉकी खिलाड़ी श्री योगेश पुण्डे एवं सुश्री विशाखा लिखितकर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मप्र हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर जिले को गौरवान्वित किया। शुक्रवार को दोनों हॉकी खिलाडिय़ों ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद से भेंट की। कलेक्टर एवं एसपी ने उन्हें शुभकामनाएं देकर प्रतीक चिन्ह एवं हॉकी भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान अपर कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील, हॉकी प्रशिक्षक श्री तपेश साहू, श्री राधेलाल बनखेड़े एवं श्री मनीष शर्मा उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि मप्र शासन की मेजबानी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मध्यप्रदेश अंक पदक तालिका में तीसरे पायदान पर रहा। मप्र हॉकी टीम पुरूष वर्ग में विजयी रहकर स्वर्ण पदक अर्जित किया एवं मप्र महिला टीम ने उपविजेता रहकर रजत पदक अर्जित किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!