शाहपुर मंडल में बनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

RAKESH SONI

शाहपुर मंडल में बनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

शाहपुर। भाजपा मंडल शाहपुर में विभिन्न बूथों सहित मंडल स्तर पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि बनाकर उन्हें याद किया गया।मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे ने बताया जब आजाद भारत के नवनिर्माण के लिए विदेशी मॉडल को अपनाने पर जोर दिया जा रहा था तब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ही थे।जिन्होंने भारत की राष्ट्रनीति,अर्थनीति व समाजनीति भारत की जड़ो से जुड़ी हो ये मंत्र देकर एकात्मक मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांत के जरिये भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की नींव रखी गई थी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे,मंडल महामंत्री शत्रुजीत शुक्ला,भूरेलाल चौहान,नारायण यादव,मंडल कोषाध्यक्ष अभय जैन, मंडल मीडिया प्रभारी सचिन शुक्ला,मंडल मंत्री उमेश पाटिल,मंडल कार्यालय मंत्री रेवाराम वर्मा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी,बाला सलाम बृजमोहन मालवीय,संतोष राठौर,चेतराम,रतन काजले, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!