ग्राम कोलगांव में महिला-पुरुष दोनों वर्गों के लिए एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

RAKESH SONI

ग्राम कोलगांव में महिला-पुरुष दोनों वर्गों के लिए एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

सारणी। बगडोना के समीपस्थ ग्राम पंचायत कोलगांव में एक दिवसीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यहां महिला-पुरुष दोनों वर्गों के लिए प्रतियोगिता में भाग लेने की व्यवस्था बनाई गई है। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 11 फरवरी शनिवार को ग्राम कोलगांव के मां खेड़ापति माता मंदिर के मैदान में किया जाना है। आयोजन समिति अध्यक्ष परसराम उइके, उपाध्यक्ष संतलाल उइके, संदीप उइके ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में महिला-पुरुष दोनों वर्ग अलग-अलग हिस्सा ले सकेंगे। इन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आयोजन समिति के सदस्यों ने विभिन्न नौ नियम व शर्तों के साथ दोनों वर्गों के लिए छ: प्रकार के नगद पुरस्कार देने की योजना बनाई है। ग्राम के संदीप उइके ने बताया कि कबड्डी हमारे भारत देश का परम्परागत खेल का अहम हिस्सा है। 

कहा कि दुनिया में भारत की पहचान मेहनतकश के रूप में रही है। यहां पहचान आज भी कायम है। इसका मुख्य श्रेय हमारे परंपरागत खेलों को जाता है। इसमे से एक खेल कबड्डी भी है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत सदस्य संगीता श्यामू परते, सरपंच बिस्सो परसराम धुर्वे, सलैया सरपंच मिश्रीलाल परते, जनपद सदस्य प्रेमलता वरकडे, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, आदिवासी कल्याण समिति अध्यक्ष सुरेश वाडिवा, बादल इरपाचे, फूलचंद यादव, संगीता सुखमन सलाम उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने कबड्डी खेल में रूचि रखने वाले प्रतिभागियों से अधिक-से-अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने व सभी आम नागरिकों से बड़ी संख्या में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!