ग्राम पिपरी में ग्रामीणो ने देखा मन की बात कार्यक्रम

RAKESH SONI

ग्राम पिपरी में ग्रामीणो ने देखा मन की बात कार्यक्रम

  घोड़ाडोंगरी । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी की नवांकुर संस्था देवी सोशल वर्क एवं एजुकेशन सोसायटी द्वारा ग्राम पिपरी में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रविवार को साल 2023 के अपने पहले मन की बात (Mann ki Baat) प्रोग्राम में कहा कि इस बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले लोगों में जनजातीय समुदाय और जनजातीय जीवन से जुड़े लोगों का अच्छा-खासा प्रतिनिधत्व रहा है. टोटो, हो, कुइ, कुवी और मांडा जैसी जनजातीय भाषाओं पर काम करने वाले कई महानुभावों को पद्म पुरस्कार मिले हैं. यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. इस अवसर पर नवांकुर संस्था से देवी प्रसाद जयसवाल ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिपरी से नंदराम उइके एवं ग्रामवासी तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!