क्षत्रिय लोणारी कुनबी महिला संगठन ने मनाया हल्दी कुमकुम l
सारनी। क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम आयोजन किया गया महिला संगठन की अध्यक्ष देवी माथनकर चंद्रकला लोखंडे रत्नमाला पांसे आशा धोटे ने कहा कि हल्दी कुमकुम का त्यौहार मकर संक्रांति के दिन से हर दिन तिल तिल कर बढ़ता है इसीलिए महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख समृद्धि के लिए इस त्यौहार को वसंत पंचमी तक मनाती है इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर मधु पांसे ने कहा कि संगठन को चलाना कोई आसान काम नहीं सभी को साथ लेकर चलने से ही संगठन मजबूत होता है , मंजू पंडाग्रे ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम हमारी संस्क्रति को जीवित रखने मे बड़ा योगदान देते है, कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बैतूल संगठन के अध्यक्ष रेखा बारस्कर, मुलताई संगठन की अध्यक्ष किरण पंडागरे, शोभापुर संगठन की अध्यक्ष हेमलता धाडसे, कोमल कोसे,कमल सिँह, गीतांजलि वराठे, कार्यक्रम की अध्यक्षता का दायित्व कविता धोटे ने निभाया एवं कार्यक्रम में मंच संचालन पुष्पलता लिखितकर एवं हेमलता पांसे ने किया इस कार्यक्रम में शिवाजी की झांकी तैयार की गई जिसमें शिवाजी का अभिनय मीरा गांवडे ने किया इस अवसर पर समाज के बहने माधुरी कोसे , प्रियंका माकोड़े ,छाया माकोड़े ,प्रमिला उघडे, निशा पांसे ,कंचन ठाकरे , राधा चिल्हाटे प्रमिला पांसे, वंदना ठाकरे, एवं अन्य सामाजिक बहने उपस्थित रही|