स्वामी विवेकानंद विचार मंच द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 160 वी जयंती मनाई। 

RAKESH SONI

स्वामी विवेकानंद विचार मंच द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 160 वी जयंती मनाई। 

 सारणी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद विचार मंच ने राम मंदिर प्रांगण सारनी में स्वामी विवेकानंद जी 160 वी जन्म जयंती बड़े ही हर्षउल्लास से मनाई। स्वामी विवेकानंद विचार मंच के सदस्य रंजीत डोंगरे , दसरथ डांगे ने बताया कि नगर में भारत देश के महापुरुषों की जयंती ओर उनके इतिहास को युवाओ जन जन तक पुहुचाने के उद्देश्य से महापुरुषों को याद कर उनके पथचिन्हों में चलने का प्रयास किया जाता है उनके जयंती को मनाकर जन जागरूकता लाने का काम किया जाता आ रहा हैं।उन्होंने बताया की सवर्प्रथम स्वामी विवेकानंद जी प्रतिमा पर नगर के वरिष्ठजन, युवाओ प्रबुद्धजनों के माध्यम से माल्यार्पण पूजन फूल पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री चंद्रशेखर टैगोर जी ने लोगो को सम्बोधित करते हुये स्वामी विवेकानंद जी के जीवनचित्रण के विषय को विस्तार से रखते हए कहा कि ‘उठो,जागो और तब तक मत रुको,जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो’

सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का परिचय सम्पूर्ण विश्व से कराने वाले सभी युवाओं के प्रेरणास्रोत तथा आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए 

देश-प्रदेश के समस्त युवाओं को स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप मनाया चाहिए

भारतीय युवाओं की प्रखर प्रेरणा, ज्ञान की अनंत ज्योति, पथ प्रदर्शक स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन किया ओर उनके सम्पूर्ण जीवन के बारे में विस्तार से परिचय दिया ,  

विवेकानंद जयंती मनाई ओर जरूरत मंद असहाय लोगों को विवेकानंद विचार मंच ने गर्म कम्बल देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद विचार मंच के सदस्य समाजसेवी श्री पी जे शर्मा , श्री श्याम मदान , श्री जी डी कबडकर ,श्री पंजाब राव बारस्कर श्री नागेंद्र निगम श्री प्रकाश घोरसे श्री सिक्केवाल श्री केउलाल यादव श्री राकेश नामदेव श्री निराकार सागर श्री रमेश गवहाड़े श्री बालकराम यादव श्री विनोद जगताप श्री मनोहर पचोरिया श्री जितेंद्र देशमुख श्री रोहित ललित डेहरिया श्री आशीष डोंगरे श्री जय सिन्दूर श्री ललन यादव श्री राहुल वर्मा श्री जय सोना श्री धीरज सोनी श्री हरमीत सिन्दूर श्री कामदेव सोनी श्री माधव विश्वकर्मा श्री राहुल सोनी भारी संख्या में आदि लोग मौजूद थे ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!