अभियंता संघ द्वारा महाराष्ट्र के कोराडी प्लांट भेजे गए इंजीनियरों के विरोध में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया।

RAKESH SONI

अभियंता संघ द्वारा महाराष्ट्र के कोराडी प्लांट भेजे गए इंजीनियरों के विरोध में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया।

सारणी। महाराष्ट्र के कोराडी प्लांट भेजे गए इंजीनियरों के विरोध में एवं वापस लाने के लिए अभियंता संघ सारणी द्वारा दिनांक 04/01/ 2022 को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया

सारनी क्षेत्रीय के अभियंता संघ के हेमन्त मालवीय की अध्यक्षता में क्षेत्रीय सचिव सुनील सेलकारे द्वारा बताया गया कि यह कार्य बहिष्कार निजीकरण के खिलाफ है तथा खंडवा से महाराष्ट्र कोराडी प्लांट भेजें गए इंजीनियरों की वापसी हेतू की गई है। जहां महाराष्ट्र के सारे अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल पर है ऐसी उग्र परिस्थि में यहां के अभियंता की जान माल के हानि या कोई अप्रिय घाटना होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। अभियंता संघ द्वारा प्रशासन को दिनांक 03.01.2023 को ही ज्ञापन के माध्यम से बताया गया था कि इंजीनियरों की वापसी तत्काल प्रभाव से हो लेकिन प्रशासन की हठधर्मिता के कारण वापसी 04.01.2030 तक नहीं हो पाई थी इसके विरोध मे अभियंता संघ के नेतृत्व में खंडवा प्लांट से महाराष्ट्र के कोराडी प्लांट भेजे गए 8 इंजीनियरों को वापस लाने के लिए सारणी रीजन मैं एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया जिसमें सभी ऑफिस बंद रहे || 

शाम तक महाराष्ट्र सरकार और उनकी यूनियन की बातचीत होने के बाद महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने अपनी हड़ताल वापस ले ली और हमारे खंडवा के इंजीनियरों की वापसी का रास्ता भी प्रशस्त हो गया और साथ ही मैनेजमेंट को बताया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो 

संगठन की तरफ से उपस्थित हुए सभी अभियंताओं को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!