कोरोना की संभावित स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल आयोजित। 

RAKESH SONI

कोरोना की संभावित स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल आयोजित। 

बैतुल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार 27 दिसंबर को कोरोना की संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रात: 10 बजे जिला चिकित्सालय में अस्पताल स्टाफ द्वारा कोविड मॉकड्रिल की गई। यह मॉकड्रिल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, भीमपुर, भैंसदेही, चिचोली, आठनेर, आमला, मुलताई, प्रभात पट्टन में भी आयोजित की गई। सीएमएचओ डॉ. सुरेश कुमार बौद्ध द्वारा कोरोना वार्ड (बलून हॉस्पिटल) में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। मॉकड्रिल के दौरान उन्होंने बेड केपेसिटी, मेन पॉवर, इमरजेंसी ट्रे, जीवन रक्षक आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता, रैफरल सेवाएं, परीक्षण क्षमताएं, कार्डिएक मॉनीटर एवं ऑक्सीजन प्लांट के सेचुरेशन संबंधी जानकारियां लीं गई। उनके द्वारा जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र के निर्माण कार्य तथा जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का भी अवलोकन किया गया।

सीएमएचओ द्वारा जिला चिकित्सालय के नेत्र ओपीडी, प्रसूति कक्ष, एनसीडी क्लीनिक, औषधि वितरण कक्ष, केजुएलटी, दंत रोग कक्ष, मन कक्ष, आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, पुलिस चौकी, पैथोलॉजी एवं भोजन कक्ष का निरीक्षण किया। प्रसूति कक्ष में अलग से गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया। अस्पताल के सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र धारण करने हेतु निर्देशित किया। केजुएलटी में इमरजेंसी किट, एन्टी स्नेक सीरम की जानकारी ली। आकस्मिक चिकित्सक कक्ष में कक्ष सुधार हेतु निर्देशित किया। पुलिस चौकी में मौजूद स्टाफ से चर्चा की। हेल्प डेस्क में इमरजेंसी नम्बर प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया। पैथोलॉजी कक्ष में सेम्पल दे रहे मरीजों से चर्चा की एवं सेम्पल कलेक्शन हेतु कम्प्यूटर एवं लेब टेक्नीशियन बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। 

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, वरिष्ठ रेडियोग्राफर डॉ. ओ.पी. यादव, कोविड नोडल ऑफिसर डॉ. सौरभ राठौर, जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती श्रुति गौर तोमर, जिला मलेरिया अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत सहित चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!