सरस्वती विद्या मंदिर सारणी में मातृ सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया 300 मातृशक्ति ने लिया भाग
सारणी। सरस्वती विद्या मंदिर सारणी में मात्र सम्मेलनमा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 300 माताओं ने भाग लिया मातृशक्ति के मध्य मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता अवस्थी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समिति सदस्य श्रीमती कृष्णा दीदी श्रीमती शीला वारांठे दीदी प्राचार्य सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा बैतूल एवं नगर से श्रीमती चिंता सोनकर एवं गीतांजलि वराठे

श्रीमती रेनू सोनी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ मुख्य वक्ता मातृशक्ति के मध्य में विषय रखते हुए संगीता दीदी ने कहा कि मा ही बच्चों को संस्कारवान बनाकर योग्य नागरिक बना सकती है एवं मां चाहे तो राम और रावण के गुणों का अंतर समझाकर बच्चों का जीवन बेहतर बना सकती है कार्यक्रम की अध्यक्ष बहन एवं कृष्णा दीदी ने राष्ट्रीय धर्म और परिवार धर्म के विषय में समझाइश दी प्रतियोगिताएं कार्यक्रम में बहनों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित थी

थाली सजाओ प्रतियोगिता
भजन मंडल प्रतियोगिता गुब्बारे फोड़ों प्रतियोगिता और अन्य प्रकार के कार्यक्रम आयोजित थे जिसमें माताओं ने खूब आनंद लिया कार्यक्रम के विशेष अतिथि विद्या भारती विभाग समन्वयक श्री सुनील जी दीक्षित पूरे समय उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनीता कोसे ने किया एवं अतिथियों का स्वागत सु श्रीसरिता तिवारी श्रीमती लता हारोड़े श्रीमती रेणु सोनी एवं श्रीमती गीतांजलि वाराठे ने किया अंत में कार्यक्रम का आभार सुश्री सरिता तिवारी दीदी द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया