गोधना में पर्यटन स्थल की अपार संभावना

RAKESH SONI

गोधना में पर्यटन स्थल की अपार संभावना

बैतूल। जनपद पंचायत चिचोली क्षेत्र के ग्राम गोधना को विकसित कर पर्यटन स्थल बनाने की उम्मीद क्षेत्रवासियों में जागने लगी है। यहां प्राचीन चंडी दरबार ऐतिहासिक स्थल होने के साथ ही गोधना डैम पर्यटन की संभावना को प्रबल बना रहा है। पाढर मलसिवनी निवासी प्रहलाद बानसे ने बताया कि प्राचीन चंडी दरबार में सप्ताह में दो बार हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मां चंडी देवी मंदिर काफी प्राचीन है जिसकी मान्यता दूरदराज के इलाके तक है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आकर पूजा करते हैं और बताते हैं कि यहां उनकी मुरादें पूरी होती हैं। यहां पर्यटन स्थल बनाने के लिए सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं हुई है। इस कारण ये स्थल उपेक्षित हैं। जबकि पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों को इस क्षेत्र के विकास की उम्मीद बंधी है। उन्होंने बताया कि मंदिर के पीछे तालाब का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। टूरिज्म स्थल होने के बाद यहां तालाब में बोटिंग की व्यवस्था की जा सकती है। इससे शासन को राजस्व भी पहुंचेगा और इस स्थल का प्रचार-प्रसार भी हो जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!