बच्चे राष्ट्र की असली ताकत और समाज की नींव: डॉक्टर मुकेश कुमार यादव केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस

RAKESH SONI

बच्चे राष्ट्र की असली ताकत और समाज की नींव: डॉक्टर मुकेश कुमार यादव

केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस

सारणी। आज केंद्रीय विद्यालय सारनी डबल्यू सी एल में स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर बालोत्सव अथवा बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार यादव जी एवम सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की तथा उनके प्रति सम्मान प्रकट कर स्वयं को कृतज्ञ महसूस किया।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि बच्चों के लिए शिक्षा के महत्व को बढ़ाने के लिए पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता था, उन्होंने बच्चों को सर्वांगीण शिक्षा देने की वकालत की जो भविष्य में एक बेहतर समाज का निर्माण करेगी। नेहरूजी बच्चों को राष्ट्र की असली ताकत और समाज की नींव मानते थे।

समारोह में वरिष्ठ शिक्षक श्री धनराज भालेराव सर एवम श्री शम्भू प्रसाद डंडायत सर ने भारत रत्न एवम प्रखर राजनेता तथा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन परिचय पर एवम उनके भारतवर्ष के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों, मनीषियों, प्रमुख व्यक्तित्वों के साथ साथ सामान्य जन जीवन को प्रदर्शित करने वाली पोशाकों के माध्यम से अपनी प्रसन्नता एवम हर्ष के भावों को प्रस्तुत किया।

 समस्त भारतवासी ऐसे महापुरुषों के कृतित्व हेतु हमेशा ऋणी रहेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!