भारत भारती गौशाला में गोवर्धन पूजा आयोजित

RAKESH SONI

भारत भारती गौशाला में गोवर्धन पूजा आयोजित

बैतुल। गोवर्धन पूजा के अवसर पर बुधवार को भारत भारती गौशाला में गोवर्धन पूजा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर भारत भारती के सचिव श्री मोहन नागर, जिला पशु चिकित्सा विभाग से पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद पटेल, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ. अशोक बाघमोढ़े, प्रधानाचार्य श्री राजेश धोटे, भारत भारती परिसर वासियों व गौपालकों ने गोवर्धन पूजा कर गौ आरती की।इस अवसर पर सचिव श्री नागर ने कहा कि भारत का प्रत्येक पर्व मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण रक्षक और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने वाला होता है। हर त्यौहार अपने अतीत की कथाओं में धर्म के साथ विज्ञान भी समेटे हुए हैं। भारतीय लोकजीवन में प्रकृति से मानव का सीधा सम्बन्ध है। पेड़, पर्वत, नदियाँ, गाय, साँप, चींटी आदि सम्पूर्ण चराचर जगत के प्रति पूज्य भाव हमारे पर्वों में झलकता है। कार्यक्रम में डॉ. विनोद पटेल व डॉ. अशोक वाघमोढ़े ने भी गौपालन व पंचगव्य का महत्व बताया। कार्यक्रम में आभार गौशाला प्रभारी श्री फूलचन्द बारस्कर द्वारा व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!