गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महोत्सव” कार्यक्रम 26 अक्टूबर। 

RAKESH SONI

“गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महोत्सव” कार्यक्रम 26 अक्टूबर। 

बैतुल। गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार, भोपाल में प्रातः 11.00 बजे से “गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महोत्सव” विषय पर कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण विभाग, मध्यप्रदेश शासन, एप्को, जन अभियान परिषद् , संस्कृति विभाग ,कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु जन भागीदारी से वृक्षारोपण, जल संरक्षण, सस्टेनेवल ग्रीन सिटीज, प्राकृतिक खेती इत्यादि विषयों पर उद्बोधन होगे। कार्यक्रम में स्वामी गौरांग दास प्रभुजी इस्कॉन, मुख्यवक्ता का उदबोधन भी होगा। 

कार्यक्रम में जिले के अंकुर कार्यक्रम के प्रतिभागी, पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में कार्य करने वाले नागरिक, प्राकृतिक खेती से जुड़े उन्नत कृषक इत्यादि को वेबकॉस्ट के माध्यम से जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम का जिले के सभी विकासखण्डों में भी एन.आई.सी. द्वारा जारी लिंक के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिले के सम्मानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!