जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया सतना और कोतमा के कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन कार्यवाही की मांग

RAKESH SONI

जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया सतना और कोतमा के कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन कार्यवाही की मांग। 

बैतूल- जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचे ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजाराम शिवहरे और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी ने जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों की ली कामकाजी बैठक वहीं जिले में चल रहे वृक्षारोपण, चिकित्सा शिविर,ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने सम्बंधित ली जानकारी वहीं प्रदेश मंत्री राजाराम शिवहरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मिशन 2023 विधानसभा चुनाव है आप सभी की मेहनत से पुनः प्रदेश में भाजपा सरकार बने इसके लिए आप सभी जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करें वहीं जिले में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत पर और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर सभी को मंच से प्रदेश मंत्री द्वारा सम्मानित करते हुए सरहाना की।

ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक का किया पुतला दहन

हाल ही में हुई शर्मनाक घटना पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी ने कहा कि जिस तरह रात्रि लगभग 11:30 बजे रेवाचाल एक्सप्रेस में महिला अपने नवजात बच्चे के साथ यात्रा कर रही थी ट्रेन की उसी बोगी में बाजू वाली बर्थ पर कांग्रेस के दोनों विधायक कोतमा के सुनील सराफ और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा जो वर्तमान में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं बैठे हुए थे देर रात नशे की हालत में सिद्धार्थ कुशवाहा द्वारा अबला नारी के साथ गंदी गंदी गालियां दी और छेड़छाड़ की गई महिला ने जैसे-तैसे वहां से भागकर दूसरी बोगी में जाकर अपनी रक्षा की और भोपाल पहुंचकर थाने में इन दोनों विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हम सभी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बैतूल के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कि कांग्रेस के इन रावण रूपी विधायकों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावे साथ ही महामहिम राज्यपाल महोदय से निवेदन करते हैं कि इन दोनों विधायकों को विधानसभा की सदस्यता से निष्कासित किया जावे इसी के विरोध स्वरूप आज पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री नर्मदा पुरम संभाग प्रभारी राजाराम जी शिवहरे व अध्यक्ष संजू सोलंकी के नेतृत्व में ने इनका सांकेतिक रूप से पुतला दहन किया कांग्रेस के विधायक को के पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री सहित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश सरले, रामभाऊ धोटे, उपाध्यक्ष अध्यक्ष राजा साहू, कीर्ति यादव, गोलू बारस्कर, जिला मंत्री चंदू देशमुख, तारण साकरे, अर्जुन यादव, नारायण यादव, महेंद्र सराटकर, सौरभ सूर्यवंशी, सोशल मीडिया प्रभारी विशाल डोंगरे, मीडिया प्रभारी गौरव देशमुख, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितेश सोनी, दिनेश यादव, मुकेश यादव, कमलेश भोंपते, सतीश धाकड़, नितेश पवार, सतीश जयसवाल, संदीप यादव, पंकज आर्य, जुगल किशोर लहरपुरे, ओम प्रकाश यादव, सुनील राय, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री टंटी विश्वकर्मा, नवीन राठौर, योगेश खपरिये, सौरभ सोनी, धनराज बरादे, पिंटू सोलंकी, मनोज देशमुख, राजू डंडारे, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!