कोलनगरी पाथाखेड़ा में दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

RAKESH SONI

कोलनगरी पाथाखेड़ा में दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

बैतूल। कोलनगरी पाथाखेड़ा में बीते दिनों दिनदहाड़े हुई चार वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है चोरों के पास से पुलिस ने चोरी किए आभूषण समेत इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम भी बरामद कर लिए हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात पुलिस के लिए इन वारदातों का खुलासा करना चुनौती से कम नहीं था इसी बीच चोरी का टेबलेट बेचने के लिए लेकर घूमते एक नाबालिग को देखा गया। जिस पर नजर रखी गई। फिर अभिरक्षा में लेकर नाबालिग लड़कों से पूछताछ की जिस पर उन्होंने जुर्म कबूल किया साथ ही उनकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी के आभूषण समेत अन्य सामान जब्त किए हैं।पुलिस ने बताया बच्चों द्वारा चोरी कर घर मे ही सामान छिपाने की जानकारी परिजनों को थी। पुलिस ने बताया चोरों में बंटवारे को लेकर इतनी ज्यादा ईमानदारी थी कि चैन को बराबर भागों में विभाजित कर लिया। इसी तरह हर वो आभूषण जो एक था, उसे बराबर-बराबर भागों में बांटा गया था। समीपस्थ ग्राम सलैया से पकड़े गए दो नाबालिग चोरों ने ही अनुज दुबे, ललित मालवीय, नेहा मिश्रा और देशपांडे के आवास में अगस्त माह में वारदात की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से करीब 4 लाख के आभूषण समेत अन्य सामग्री जब्त किए हैं। सभी वारदातों को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया था। जिससे पुलिस असमंजस में थी कि कोई बाहरी गैंग वारदात को अंजाम तो नहीं दे रही।लेकिन, चोर नाबालिग और स्थानीय ही निकले। खास बात यह है कि दोनों अध्ययनरत हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि एक इंग्लिश मीडियम तो दूसरा हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों में पढ़ाई का जुनून है। पुलिस दोनों नाबालिग आरोपियों आज न्यायालय में पेश करेगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!