तिरंगा हमारे देश की आन बान शान पहचान का प्रतीक है – श्री जगदीश पवार

RAKESH SONI

हर घर तिरंगा अभियन को लेकर खेड़ली मोरखा मंडल की बैठक संपन्न,

तिरंगा हमारे देश की आन बान शान पहचान का प्रतीक है – श्री जगदीश पवार 

मोरखा। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी खेड़ली मोरखा मंडल में 9 से 15 तारीख तक जो कार्यक्रम निश्चित किए गए हैं इसको लेकर एक बैठक का आयोजन आज ब्रह्मणवाड़ा बुथ में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी पूर्व जिला महामंत्री श्री जगदीश पवार जी, मंडल अध्यक्ष श्री युवराज सिंह रघुवंशी जी, हमारी महिला मोर्चा की मातृशक्ति बहने एवं माताएं, मंडल उपाध्यक्ष श्री महेश डांगे जी, मंडल कोषाध्यक्ष राजीव कामतकर जी, मंडल कार्यालय मंत्री श्री कैलाश साहू जी, श्री चैतराम कालभोर जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री गुलाबचंद चौरे जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय श्री शिवजी भैया जी, डॉक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी जी, श्री श्रवण चडोकर जी, पत्रकार महोदय श्री सचिन बिहारिया जी, श्री योगेश पाटेकर जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी जी, युवा कार्यकर्ता प्रवीण सिंह रघुवंशी, अंकीत सिंह कुशवाह, राजतिलक सिंह बघेल, श्री विनीत सिंगारे जी (अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष) एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण युवा कार्यकर्ता गण एवं पत्रकारगणो की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी जगदीश पवार जी ने कहाँ की लाखो कुरबानिया देने के बाद भारत को आजादी मिली हम अपनी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है तिरंगा हमारे देश की आन बान शान और पहचान का प्रतीक है। आजादी के अमृत महोत्सव को सार्थक करने हर व्यक्ती, परिवार में राष्ट प्रेम की भावना को जाग्रत करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है । केन्द्र की मोदी सरकार ने तिरंगा संहिता में बदलाव कर के हर घर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले के 29 मंडलों में किया जा रहा है। रघुपति राजा राम का भजन एवं वंदे मातरम का गायन प्रभात फेरी महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करना है। किसी भी हाट बाजारों मेला में होर्डिंग लगा कर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की उपलब्धियों की जानकारी देने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करेंगे, युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा मंडल स्तर पर निकालने का कार्यक्रम रखा गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!