सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित।

RAKESH SONI

सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित।

सारनी:- नगर के सरस्वती विधा मंदिर विद्यालय में वार्षिक परिणाम घोषित किया जिसमें
कक्षा 1 से लेकर 12 तक के भैया बहनों कक्षा में टॉप करने वाले टॉप तीन परीक्षार्थी क
सतपुड़ा सरस्वती शिक्षा समिति सारणी द्वारा सम्मानित किया गया तथा संस्कार भारती के द्वारा सहभागी प्रमाण पत्र वितरण किया गया
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अंबादास सूने
, उपाध्यक्ष डी पी मिश्रा मुख्य अतिथि विवेक कोसे , नरेंद्र गुर्जर दीपक वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।पुरस्कार वितरण के पश्चात श्री कोसे द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मोटिवेशन स्पीच दी गई ,उन्होंने कहा जीवन में पांच बातें याद रखने लायक है
बच्चों को कहानियों के माध्यम से प्रेरणादायक प्रसंग सुनाऐ। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय विद्यालय के नवागत प्राचार्य
चंद्रशेखर टैगोर ने कराया एवं कार्यक्रम का संचालन अनीता कोसे ने किया सभी आचार्य दीदियों ने भाइयों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी एवं कार्यक्रम का आभार सरिता तिवारी ने व्यक्त किया भैया को मिठाई खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!