नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 53 लाख के कार्यों का भूमिपूजन

RAKESH SONI

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 53 लाख के कार्यों का भूमिपूजन


सारनी। नगर में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती ने शुक्रवार को करीब 53 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। पुल व नाली निर्माण से बारिश के दिनों में लोगों को आवागमन में दिक्कतें नहीं होगी, साथ ही स्कूल भवन से क्षेत्र के बच्चों को सुविधा प्राप्त होगी।

बारिश के पूर्व नाली व पुल निर्माण के कार्यो को प्राथमिकता दी गई। अध्यक्ष श्रीमती भारती व उपाध्यक्ष भीमबहादुर थापा ने वार्ड 20 में 17 लाख की लागत से आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड 35 में 12 लाख की लागत से आरसीसी पुल निर्माण, वार्ड 33 में 16.69 लाख से पेवर ब्लाक फिक्सिंग एवं वार्ड 15 में 7.76 लाख की लागत से स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश उपयंत्री व टाइमकीपर को दिए। भूमिपूजन अवसर पर सभापति सुखदेव वामनकर, मनोज वागद्रे, पार्षद संदीप झपाटे, प्रवीण सूर्यवंशी, महेंद्र भारती, बिज्जू वानखेड़े, विनोद, भूषण कांति, राजेश कांति, सुनील यादव, कमल बिहारे, क़य्यूम अंसारी, सद्दाम अंसारी समेत अन्य वार्डवासी व आम नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!