कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी समारोह की जिला समिति घोषित

बैतूल। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाउ ठाकरे का यह जन्मशताब्दी वर्ष है। पार्टी ने वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमो के लिए एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन पूर्व में किया था। इसके बाद अब जिला स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है। कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी समारोह समिति के जिलाध्यक्ष सुभाष आहूजा ने समिति के प्रदेश सचिव हेमंत खंडेलवाल, पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से 21 सदस्यीय जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति के जिला सचिव सुधाचंद्रा ने बताया कि समिति में रामचरित्र मिश्रा, डा.सतीश खंडेलवाल, रमेश मिश्रा, महेशचंद्र शर्मा, अनिल सिंह कुशवाह, रामजीलाल उइके, जितेन्द्र वर्मा, भीम धोटे, धर्मराज कनाठे, जुगलकिशोर साहू, देवीराम राठौर, शिवचरण अग्रवाल, विश्वनाथ विहिते, मिश्रीलाल राठौर, बिरदीचंद्र अग्रवाल, पी.जे.शर्मा, रेवतीप्रसाद सरले, अरूण श्रीवास्तव, अशोक नागले, सुभाष देशमुख और गणेश जैसवाल को सदस्य बनाया गया है। कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष को पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जन्मशताब्दी वर्ष के तहत पहला कार्यक्रम बूथ विस्तारक योजना था। जिसमें पार्टी ने प्रदेश के बूथो का डिजीटलाईजेशन किया था। जो शत प्रतिशत सफल रहा। इसके बाद समर्पण निधि अभियान शुरू किया था वह भी पूर्णता की ओर है। तीसरे चरण में वैचारिक प्रबोधन के कार्यक्रम शुरू किए गए है। संभाीगय मुख्यालय के बाद नपा स्तर पर विषय विशेषज्ञो के प्रबोधन होेगें। अगले चरण में खेलकुद, प्रतियोगिताएं और पौधारोपण होगा। इसके पश्चात स्व.कुशाभाउ ठाकरे के साथ कार्य करने वालो का सम्मान किया जाएगा।