थाना साईंखेड़ा पुलिस द्वारा IPL क्रिकेट टीमों के मैचों की हारजीत पर रुपये पैसों का दाव लगाकर सट्टा पर्ची लिख रहे एक व्यक्ति पकड़ा गया।
बैतुल। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री निरज सोनी एवं एसडीओपी श्री नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना साईखेडा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में IPL क्रिकेट टीमों की हारजीत पर रुपये पैसो का दाब लगाकर सट्टा पर्ची लिख रहे एक व्यक्ति पकड़ा गया जिससे एक कॉपी. एक लीड पेन. एक सैमसंग कम्पनी का मोबाईल नगदी 50,000 रुपये एवं लाल रंग की बुलट जप्त की गई है।
घटना का संक्षिण विचरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.04.2022 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बारव्ही के बस स्टैण्ड चौक का खाली स्टेट लाईट के नीचे लाल रंग की मीटर साईकल पर बैठे एक व्यक्ति मोबाईल पर सट्टा लिखा गया नाम अरुण पिता हंसराज राठौर उम्र 24 वर्ष निवासी गुडमंडी बैतूल थाना बैतूल बाजार है जिसकी तलाश लेने पर उसके पास एक कॉपी जिस पर IPL क्रिकेट टीमों के मैच का हारजीत के दाव का हिसाब किताब लिखा है मैच का नाम हारजीत के रुपये पैसो का दाम लिखा हुआ है। जिसके पास से नगदी 50,000 रुपये, लीड पेन, सैमसंग कम्पनी का मोबाईल आरोपी से सट्टा लिखने के सम्बंध में पूछताछ करने पर बताया कि दिनाँक 18.04.2022 को IPL क्रिकेट टीमों का मैच है उन टीमो पर हारजीत के आधार पर रुपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा लिख रहा हूँ सट्टा लिखने के लिए मैंने आई.डी. राहुल तेजा से लिया मैने जयदीप के द्वारा दिये मोबाईल नम्बर आई.डी. व पासवर्ड पर भेजी है उसके बाद मोनू राठौर व जयदीव से लेन दैन चालू हो गया आरोपी का यहा कृत्य धारा 4 के पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट 1976 का पाया जाने से आरोपी अरुण राठौर के कब्जे से समक्ष गवाहन के एक कॉपी.एक लीड पेन.एक सैमसंग कम्पनी का मोबाईल, नगदी 50,000 रुपये एवं ताल रंग की मोटर साईकल रजिस्ट्रेशन क्र. एमपी 48 एम. वेड. 1926 मुताबिक जमी पत्रक के विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय मे
उपस्थित होने का सूचना नोटिस तामिल कराया गया। नाम आरोपी अरुण राठौर पिता हंसराज राठौर उम्र 24 वर्ष निवासी गुडमंडी बैतूल बाजार