भाजपा मंडल सारनी ने किया सफाई कामगारो का सम्मान
काली मंदिर शोभापुर एवं जगन्नाथ मंदिर सारणी में चलाया सफाई अभियान

सारनी।भारतीय जनता पार्टी सारणी के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी के शुभ अवसर पर 14 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए विभिन्न कार्यक्रमों में आज सारनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर शोभापुर एवं जगन्नाथ मंदिर सारनी में स्वच्छता अभियान चलाया एवं मंदिर प्रांगण एवं आसपास की साफ सफाई की इसके पश्चात मंडल कार्यालय सारणी में सफाई कामगारों (सिपाहियों) को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं श्रीफल के साथ सम्मान किया इस अवसर पर सारणी मंडल के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर जिले के महामंत्री कमलेश सिंह मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम कार्यक्रम प्रभारी सुधा चंद्रा भाजपा वरिष्ठ रंजीत सिंह पंजाब राव बारस्कर श्याम मदान, नपा उपअध्यक्ष बहादुर थापा,अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष किशोर महोबे मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे, किशोर बर्दे, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण देशमुख शिबू सिंह बाबू सिंह रेवा शंकर, मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे महेंद्र सराटकर, सुनंदा पाटिल रवि मंडल योगेश बर्थडे प्रकाश डेरिया बिन्नी राय राहुल कापसे बबलू नर्रे उपस्थित थे भाजपा जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे