अक्षरा स्वस्ति के नाम से पहचाना जाएगा मिश्रा निवास एवं जिशा के नाम से पहचाना जाएगा चौहान निवास
बेटी बचाओ के साथ पर्यावरण बचाओ का संदेश
बेतूल:- चैत्र नवरात्रि के नवमी पर लाडो फाउंडेशन टीम पहुंची विकासनगर कालापाठा अधिकारी कॉलोनी पहुंची जहां पिता श्री प्रभात मिश्राजी माता श्रीमती मधुरिमा मिश्रा जी की बेटी अक्षरा स्वस्ति के नाम की नेम प्लेट बेटियों का पूजन कर लगाई गई इस अवसर पर
बृजेश झा नानाजी शोभना झा नानी ने इस पहल की प्रशंसा की और कहां बेटियों के सम्मान की बहुत अच्छी सोच है इसी बीच
चैत्र नवरात्रि अष्टमी के शुभ अवसर पर लाडो फाउंडेशन टीम पहुंची ऐरिकेशन ऑफिसर कॉलोनी जहां पिता विक्रम चौहान माता पूजा चौहान की बेटी जिशा के नाम की नेम प्लेट पैर पखार,पूजन कर लगाई गई, इस अवसर पर दादी संध्या चौहान, बुआ डॉक्टर दीपिका पवार ने अभियान की प्रशंसा की लाडो फाउंडेशन लगातार बेटियों को पहचान सम्मान देने का कार्य कर रहा है
लाडो फाउंडेशन टीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ पर्यावरण बचाओ का संदेश भी नेम प्लेट के माध्यम से दे रही है इस मौके पर लाडो फाउंडेशन के संस्थापक अनिल नारायण यादव एवं सदस्य प्रकाश गारवे भी मौजूद रहे।