शासकीय कालेज में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस
हमारा गृह हमारा स्वास्थ्य थीम पर बनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस

शाहपुर:- राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई एवं आइ.क्यू.ए.सी. के तत्वधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया जिसमें कालेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में रा.से.यों. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय बाणकर द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य एवं महत्व को समझाते हुए सभी को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई और उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमारा गृह हमारा स्वास्थ्य का नारा दिया है और प्रत्येक स्वयंसेवक का यहा दायित्व हैकि वहां अपने परिवार, समाज और गांव को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। डॉ.शीतल चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर करना और समाज को जानलेवा बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। प्रो. सी. के. बागमारे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव स्वास्थ्य की परिभाषा है। कार्यक्रम में रविंद्र जोठे, सुभाष बकोरिया, प्रियंका चौहान, टीना पाटिल, राजकमल श्रीवास्तव, रूपाली भलावी, ममता इवने, ईशा प्रजापति ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सचिन नागले एवं छात्रा प्रियंका चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन एवं आभार डॉ. सुभाष वर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. पवन सिज़ोरिया, डॉ पूनम देशमुख, डॉ.नितेश पाल, डॉ मीनाक्षी ठाकुर, प्रो. ज्योति वर्मा, श्री जयंत मिश्रा, श्रीमती रूपीका ताइवाड़े, श्रीमती शांत रेखा वड़ीवा, श्री रितेश सराठे, श्री प्रवीण कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements