समर्पण निधि को लेकर सारनी नगर मंडल में हुई महत्वपूर्ण बैठक।
कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही भारतीय जनता पार्टी संचालित होती है – नागेंद्र निगम

सारणी। भारतीय जनता पार्टी सारनी मंडल में प्रदेश के समर्पण निधि संभाग प्रभारी माननीय हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा के यशस्वी जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला के निर्देशानुसार समर्पण निधि बैतूल जिले के प्रभारी सदन आर्य एवं विधानसभा प्रभारी रंजीत सिंह तथा समर्पण निधि के जिले के संगठन के प्रभारी सुधाकर पवार के मार्गदर्शन में भाजपा समर्पण निधि को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, मंडल के प्रभारी विशाल बत्रा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, भाजपा वरिष्ठ पीजे शर्मा श्याम मदान, रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा भीम बहादुर थापा, के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ।
बैठक में सर्वप्रथम भारत माता एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सारनी मंडल में समर्पण निधि के संकलन हेतु , समर्पण निधि के बहाने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ताओं के घर-घर प्रवास करना चाहिए ताकि भाजपा का संपर्क लोगों से हों।मंडल प्रभारी विशाल बत्रा ने कहा की पार्टी का उद्देश्य है कि हर कार्यकर्ता के घर पहुंच कर सूक्ष्म से सूक्ष्म, उस कार्यकर्ता का समर्पण पार्टी के प्रति होना चाहिए, इससे सभी कार्यकर्ता के मन में पार्टी का स्थान बढ़ता है और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण से संचालित होने वाली विश्व की पहली और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्रतिस्थापित है। यहां कार्यकर्ता ही स्वयं अपनी पार्टी को चलाते हैं, इसलिए कार्यकर्ता का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। वरिष्ठ नेता पीके शर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष आजीवन सहयोग निधि और यह समर्पण निधि कार्यकर्ता के पार्टी के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस बैठक का संचालन करते हुए रेवा शंकर ने पार्टी के दिए हुए टारगेट को पूरा करने का संकल्प लिया ।समर्पण निधि प्रभारी श्याम मदान ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को भरोसा दिलाया सारणी मंडल अपने लक्ष्य को शीघ्र ही पूरा कर जिले के समर्पण निधि प्रभारी के पास भाजपा मंडल सारनी का समर्पण जमा करवा देंगे। बैठक में प्रमुख रूप भाजपा वरिष्ठ नेता पंजाब राव बरस्कर, मंडल महामंत्री किशोर बरदे, मंडल उपाध्यक्ष रेवा शंकर शिबू सिंह विनय मदने, सुनंदा पाटिल, राजकुमार नागले, ज्योति नागले, बबलू नारे,मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश भाई रवि मंडल, राहुल कापसे राहुल भाई,बिन्नी राय छाया अतुलकर, बाबू सिंह, दिनेश सावले, सतीश बोरासी, राकेश सोनी प्रवीण सोनी, राहुल सिंह राहुल वर्मा,सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।