अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा मंडल कार्यालय में योगेश बर्डे का हुआ स्वागत

RAKESH SONI

अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा मंडल कार्यालय में योगेश बर्डे का हुआ स्वागत

सारनी:- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर युवा भाजपा नेता योगेश बर्डे का भाजपा मंडल कार्यालय में स्वागत हुआ वरिष्ठ भाजपा नेता पी जे शर्मा, पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे, पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले द्वारा योगेश बर्डे को अनुसूचित जाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर तिलक लगाकर पुष्प हार पहनाकर एवं मिटाई खिलाकर नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ भाजपा नेता पी.जे.शर्मा एवं विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने कहा कि मोर्चा का मंडल अध्यक्ष एक महत्वपूर्ण पद होता है हमारा क्षेत्र अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है जिसमें भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार कर अनुसूचित जाति वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का प्रमुख कार्य है। वही मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि सारणी मंडल में अनुसूचित जाति वर्ग के कई बड़े नेता दिए हैं सभी नेताओं से मार्गदर्शन लेकर मोर्चे के कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य योगेश बर्डे को करना है। सभी नेता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्य को आगे बढ़ाना है। स्वागत कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष शिबू सिंह, मंडल मंत्री विनय मदने,,सुनंदा पाटिल, प्रकाश डेहरिया, अजा मोर्चा के वरिष्ठ नेता बलिराम राउत, रेवाशंकर मगरदे, तस्लीम मंसूरी ,गोलू राजपूत,मुकेश यादव, संदीप झपाटे, राजू साहू ,मनोज ठाकुर,अशोक बारगे, परमेश्वर नागले, सतीश मंडल,संजीत चौधरी,बाबू सिंह,प्रवीण सोनी,महेंद्र सारटकर,जसवंत परते,राहुल कापसे,राहुल बर्डे,विनी राय,मुकेश उपराले, सुनील पाटील,राहुल सिंह एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी। योगेश बर्डे द्वारा सारणी नगर मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहाँ की संगठन ने मुझ पर विश्वास करके जो दायित्व दिया गया है मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करूंगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!