बाबा खाटू श्याम का सारनी में सजा भव्य दरबार, श्याम प्रेमियों मैं दिखा उत्साह

RAKESH SONI

बाबा खाटू श्याम का सारनी में सजा भव्य दरबार, श्याम प्रेमियों मैं दिखा उत्साह

सारनी। बाबा खाटू श्याम का भव्य स्वागत किया गया बाबा श्याम का दरबार सजा कर जोत जला कर विधि विधान के साथ लक्ष्मण कोसे एवं उनके परिवार द्वारा श्रद्धा भक्ति से पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात बाबा खाटू श्याम का कीर्तन प्रारंभ हुआ दिनांक 19 /3/2022 को सारणी वार्ड नंबर 5 में बाबा खाटू श्याम के दरबार में कीर्तन के साथ इत्र और फूलों की वर्षा की गई जोकि बाबा खाटू श्याम को अत्यंत प्रिय है जिसमें श्री श्याम सहारा परिवार द्वारा हर महीने की 17 तारीख को केसला मे बाबा का दरबार लगता है केसला की तर्ज पर बाबा खाटू श्याम का दरबार सारणी में लगा जिसमें श्री गुलाब बारसे जी और सारणी से दिलीप बारस्कर ने बाबा के भजनों की प्रस्तुति एवं कीर्तन किए गए कीर्तन में

बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे श्याम प्रेमियों ने भजनों का आनंद लेते हुए खाटू श्याम के भक्ति में लीन होकर जमकर बाबा के जयकारे एवं नाचने में लीन हो गए खाटू श्याम के दरबार में श्याम प्रेमियों ने अभीर गुलाल लगाकर एवं तिलक करके सबको होली की बधाई दी ।कीर्तन के माध्यम से गुलाब बारसे जी ने बाबा खाटू श्याम बर्बरीक से खाटू कैसे बने उसकी कहानी सुनाई भजन गायक दिलीप बारस्कर ने धमाल गीत गाकर श्याम प्रेमियों को खूब नचाया श्रीजी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शानदार म्यूजिकल अरेंजमेंट था अंत में आयोजक लक्ष्मण कोसे द्वारा सभी श्याम प्रेमियों को प्रसाद वितरण कर सभी को धन्यवाद दिया

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!