भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर बैतूल जिला नगर पालिका के सभी कर्मचारी मुख्यमंत्री के नाम अपने मुख्य मांगो के लिए ज्ञापन सौंपने भोपाल पहुंचे

RAKESH SONI

भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर बैतूल जिला नगर पालिका के सभी कर्मचारी मुख्यमंत्री के नाम अपने मुख्य मांगो के लिए ज्ञापन सौंपने भोपाल पहुंचे

सारनी:- भारतीय मजदूर संघ के द्वारा कर्मचारियों के मुख्य मांगों को लेकर भोपाल में शक्ति प्रदर्शन एवं धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। एवं प्रदेश के भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में धरना में उपस्थित हुए। और धरना प्रदर्शन को सफल बनाऐ। नगर पालिका मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष केके भावसार जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा इकाई अध्यक्ष ललित सोना और इकाई सचिव निराकार सागर ने बताया कि सरकार की तरफ से ज्ञापन लेने के लिए स्वयं मंत्री विश्वास सारंग मंच पर उपस्थित हुए। और ज्ञापन लेते हुए। प्रदेश के सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि, सरकार जल्द से जल्द आपकी जायज मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगी। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि, अगर समय सीमा पर हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो, पुनः प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। और इसकी संपूर्ण जवाबदारी मध्य प्रदेश सरकार की होगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!