वार्ड क्रमांक 21के उप चुनाव में भाजपा ने भरा मीना खातरकर का नामांकन।

सारणी:-वार्ड क्रमांक 21 इंदिरा गांधी वार्ड में आज उप चुनाव नामांकन के दाखिला के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के भीड़ के साथ मीना खातरकर का नामांकन दाखिल किया। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने बताया कि वार्ड क्रमांक 21 से भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड के अंतिम छोर के व्यक्ति के परिवार से वार्ड क्रमांक 21 उपचुनाव में पार्षद पद के लिए भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया ।भारतीय जनता पार्टी पूरे कार्यकर्ताओं के साथ संपूर्ण जोश और विजयी घोष के साथ गगनचुंबी नारे लगाते हुए भाजपा कार्यालय से नगर पालिका परिषद सारणी तक पहुंचे ।भारतीय जनता पार्टी के जिले के महामंत्री कमलेश सिंह ,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ श्याम मदान, पंजाब राव बारस्कर पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रणजीत सिंह ,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवम् विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा , नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल,नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे के नेतृत्व में भाजपा की पूरी टीम आज नामांकन दाखिल किया है । कमलेश सिंह, रंजीत सिंह और सुधा चंद्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ,भाजपा के आमला सारणी के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं भाजपा की पूरी टीम एक साथ एकजुट होकर वार्ड क्रमांक 21 का चुनाव लड़ेगी और विजयश्री को प्राप्त करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वार्ड क्रमांक 21 पुष्प मालाओं स्वागत किया एवं अपना आशीर्वाद प्रदान किया ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, मंडलके महामंत्री किशोर बर्दे प्रकाश शिवहरे, मंडल के उपाध्यक्ष रेवा शंकर मगरदे शिबू सिंह ,रवि देशमुख,बाबू सिंह अंजनी सिंह संजीव चौधरी सुनंदा पाटिल कृष्णा साहू ने मिलकर एसडीएम अनिल सोनी जी के सामने नामांकन पत्र दाखिला किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश डेहरिया, योगेश बर्थडे ,राजकुमार नागले, सुनंदा नंदू पाटिल ,रवि देशमुख, संदीप झपाटे मुलेश यादव , रविपांसे मनोज ठाकुर ,महेंद्र पवार ,रूपलाल बेलवंशी ,सुखराम बर्मा , राहुल कापसे ,प्रवीण सोनी ,संजीव चौधरी ,अंजनी सिंह रवि रवि देशमुख , सुनील पाटिल, विनय राय, महेंद्र सराटकर, सज्जाद भाई, किशोर अहिरवार, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements