8 घंटे ड्यूटी एवं साप्ताहिक अवकाश की कर्मचारियों ने की मांग।

RAKESH SONI

8 घंटे ड्यूटी एवं साप्ताहिक अवकाश की कर्मचारियों ने की मांग।

मुलताई। नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ जिला बैतूल के नगर पालिका परिषद मुलताई में फायर विभाग एवं जल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों से नगर पालिका के द्वारा 12 घंटे कार्य लिया जाता है एवं कर्मचारियों से 30 दिन कार्य करवाया जाता है वही साप्ताहिक अवकाश तक प्रदान नहीं किया जाता जिससे कर्मचारियों के मन में निराशा का वातावरण व्याप्त है विषम कोरोना काल में कर्मचारियों के द्वारा उनको सौपे गए कार्यों को पूरी निष्ठा से किया जाता है उसके बावजूद भी जिले के अन्य निकायों में भी कभी कर्मचारियों को बंद कर दिया जाता है कभी उनका वेतन काट लिया जाता है जो उचित नहीं है जिसको लेकर कर्मचारियों ने पूर्व में कई बार ज्ञापन के माध्यम से मांग की है परंतु अभी तक इनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है नगर पालिका मजदूर संघ के जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने बताया कि पूर्व में श्रम विभाग को भी पत्र दिए गए हैं परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए संगठन के द्वारा पुनः एक बार जिला श्रम पदाधिकारी बैतूल को पत्र देकर यह मांग की गई है कि 12 घंटे ड्यूटी के जगह कर्मचारियों से 8 घंटे का कार्य लिया जाए यदि कर्मचारियों से 12 घंटे कार्य लिया जाता है तो उन्हें 4 घंटे का अतिरिक्त ओवरटाइम प्रदान किया जाए एवं कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश भी प्रदान किया जाए यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो मजबूर होकर संगठन को अग्रिम कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर पालिका परिषद मुलताई की होगी

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!