मोदी सरकार की 8 साल सेवा सुशासन गरीब कल्याण 8 साल बेमिसाल।

RAKESH SONI

मोदी सरकार की 8 साल सेवा
सुशासन गरीब कल्याण 8 साल बेमिसाल।

सारणी। ग्राम पंचायत रतनपुर के ग्राम शोभापुर घोड़ाडोंगरी मे भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव जी के मार्गदर्शन मे पुरे प्रदेश के प्रत्येक मण्डल मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं के सम्बन्ध मे कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल घोड़ाडोंगरी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नीलेश बारसे द्वारा जिला अध्यक्ष किशोर महोबे जी के निर्देश पर मंडल घोड़ाडोंगरी ग्रामीण में तीन स्थानों पर केंद्र सरकार के 8 वर्ष की अनुसूचित वर्ग की उपलब्धि को लेकर, चौपाल लगाकर जन सम्पर्क कर योजनाओ का प्रचार प्रसार किया गया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक ग्रामीण गण को आज के मुख्य वक्ता एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतीश बौरासी प्रभारी द्वारा योजनाये विस्तार से बताई गई, साथ ही योजनाओं का पात्र हितग्राही को लाभान्वित करने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने ग्राम वासियों को विश्वास दिलाया कि हम हर संभव मदद करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी व मुख्य वक्ता सतीश बौरासी अनिसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,नीलेश बारसे मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा घोड़ाडोंगरी, हेमराज बारसे महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल घोड़ाडोंगरी सागर गाठे मंडल उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, बूथ अध्यक्ष कन्हैया बारसे, ग्राम पंचायत रतनपुर की पूर्व सरपंच श्रीमति शारदा धुर्वे , बिजालाल धुर्वे मण्डल महामंत्री
मुकेश यादव मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा टेंटी बारसे वरिष्ठ कार्यकर्ता शशिकला बारसे सतीश, कमलेश, गंगा प्रसाद, अनिल संतलाल बारसे, रामपाल बारसे एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!