को-वैक्सीन द्वितीय एवं कोविशील्ड प्रथम व द्वितीय डोज हेतु टीकाकरण 08 जुलाई को
बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि कोविड टीकाकरण के अंतर्गत 08 जुलाई को जिले में विभिन्न केन्द्रों पर को-वैक्सीन के द्वितीय डोज एवं कोविशील्ड प्रथम एवं द्वितीय डोज हेतु टीकाकरण किया जायेगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि 08 जुलाई 2021 को शहरी क्षेत्र बैतूल में केन्द्रीय विद्यालय गंज बैतूल, आई.टी.आई. सेंटर इटारसी रोड बैतूल, एक्सीलेंस स्कूल कोठी बाजार बैतूल, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल गंज बैतूल, सरस्वती स्कूल कालापाठा बैतूल, एम.एल.बी. स्कूल कोठी बाजार, नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर टिकारी बैतूल, अंजुमन प्राथमिक शाला आजाद वार्ड कोठी बाजार में टीकाकरण किया जायेगा।
डॉ. ए.के. तिवारी ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि सत्र स्थल पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का पालन करने का कष्ट करें।