5 मई को लगातार तीसरे दिन ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया
बैतूल:- जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के द्वारा समाजसेवियों की पहल और सहयोग से बुधवार 5 मई 2021 को लगातार तीसरे दिन ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। यह शिविर विनोबा वार्ड में शिव मंदिर के पास ब्लड डोनेशन बस के माध्यम से आयोजित किया गया। गुरुवार 6 मई 2021 को ब्लड डोनेशन बस के जरिए गर्ग कॉलोनी, दुर्गा चौक में हनुमान मंदिर के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ब्लड डोनेशन बस उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान किए जाने की अपील की गई है ।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements