सांसद दुर्गा दास उईके का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया।

सारणी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी में बैतूल, हरदा, हरसूद संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा ,वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ डेहरिया ,नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, महामंत्री किशोर बर्दे के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी में बाबा मठारदेव वृद्धा आश्रम में माता पिता स्वरूप वृद्धजनों को भोजन करवाकर सेवा दिवस के रूप में एवं,” एक पौधा सांसद जी के नाम” कर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने सांसद दुर्गादास जी के दीर्घायु होने की कामना की तथा इसी तरह जनता की सेवा निस्वार्थ भाव से वे करते रहेंगे ऐसा कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया ।पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गादास उईके जी एक बहुत ही सरल विचार के सहज व्यक्तित्व है ,एक लोकप्रिय सांसद के रूप में बैतूल की आवाज को एवं बैतूल की समस्याओं को देश की सर्वोच्च पटल संसद भवन में बैतूल की आवाज बनकर गूंजते हैं ।और आज लगभग जिले की जो विकास की गति है यह उनके द्वारा किए गए कार्यों का ही परिणाम ।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा ने कहां की सांसद जी एक कार्यकर्ता शिल्पी के रूप में पूरे जिले में सभी कार्यकर्ताओं से बहुत ही सहज भाव से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण भी करते है। उनके सरल स्वभाव सहज व्यक्तित्व के कारण वे जनता में और कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के सभी कार्यकर्ता उनके दीर्घायु होने की कामना करती है ।सभी कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिवस पर गगनचुंबी नारे लगाए तथा अपने हाथों से वृद्धजनों को भोजन वितरित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हर्षोल्लास का माहौल था सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद दुर्गादास के छायाचित्र को तिलक करते हुए आपस में मिष्ठान वितरण कर उनके जन्मदिवस पर एक दूसरे के मुंह मीठा करवाया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल के उपाध्यक्ष रेवा शंकर मगरदे, रवि देशमुख, शिबू सिंह, बंटी अग्रवाल, मंडल के मंत्री कुबेर डोंगरे, सुनंदा पाटिल ,रमेश खवसे, विनी राय, राहुल कापसे ,प्रवीण सोनी ,मदन चौधरी, मनीष धोटे ,दिलीप छोड़, बॉबी हैदर, राकेश सोनी,दिनेश यादव उपस्थित थे।