संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती सप्ताह के अंतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया।

सारणी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा चल रहे संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की जयंती सप्ताह के अंतर्गत आज पहले दिन जिले भर में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा संत रविदास महाराज जी के मंदिरो में साफ सफाई एवं दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। सारणी नगर मंडल में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे के नेतृत्व में काली माई स्थित संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के मंदिर में यह कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर सारनी नगर के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, इस कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी एवं अनु. जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतीश बौरासी मंडल उपाध्यक्ष शिबू सिंह, अनु. जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री प्रकाश डेहरिया, योगेश बर्डे, राहुल बर्डे, बाबू सिंह, सुनील पाटिल शक्ति बेलें, बॉबी हैदर एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।