वेक्टर जनित रोग नियंत्रण हेतु जिला टास्क फोर्स एवं मलेरिया उन्मूलन हेतु मलेरिया एलीमेशन कमेटी गठित
बैतूल:- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैंस ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, जापानीज एन्सेफेलाइटिस एवं कालाआजार आदि रोगों पर नियंत्रण हेतु जिला टास्क फोर्स एवं मलेरिया उन्मूलन हेतु मलेरिया एलीमिनेशन कमेटी का गठन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गठित जिला टास्क फोर्स के अध्यक्ष जिला कलेक्टर होंगे एवं वन मंडलाधिकारी उत्तर/पश्चिम/दक्षिण, सीईओ जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अधिकारी अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, उप संचालक कृषि विभाग, जिला उद्योग अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला जनसंपर्क अधिकारी, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला अधिकारी मस्त्य विभाग, जिलाध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैतूल सदस्य होंगे। जिला मलेरिया अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।
इसी तरह मलेरिया एलीमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष जिला कलेक्टर होंगे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी अधिकारी आईडीएसपी, जिला अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, जिलाध्यक्ष निजी नर्सिंग होंगे एसोसिएशन सदस्य होंगे। जिला मलेरिया अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।