विशेष चैकिंग अभियान : नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 ऑटो रिक्शा से 11500 रुपए की वसूली

बैतूल। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह द्वारा बुधवार को विशेष जांच अभियान चलाकर मोटर अधिनियम एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 ऑटो रिक्शा जब्त किए गए, जिनमें शमन शुल्क की राशि 11 हजार 500 रुपए वसूल की गई। विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
परिवहन विभाग द्वारा ऑटो रिक्शा संचालकों/चालकों से कहा गया है कि वे ऑटो रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाए, वाहन के साथ आवश्यक वैध दस्तावेज जैसे- परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, पीयूसी, पंजीयन प्रमाण पत्र एवं चालक लाइसेंस साथ में रखे। तेज गति एवं लापरवाही से वाहन का संचालन न किया जाए।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements